Friday, September 18, 2015

दो हप्ते में ५ लाख पार्टी सदस्य दो

दो हप्ते में ५ लाख पार्टी सदस्य दो। अगर दो हप्ते में ५ लाख पार्टी सदस्य दे सके तो संघीयतावादी क्या करते हैं क्या नहीं करते, क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते, उस बात में तब कोई वजन नहीं रह जाता है। तब मधेसकी आजादी अकेले मधेस स्वराज पार्टी ला सकती है।

दो हप्ते में ५ लाख पार्टी सदस्य दो, आजादी लो।

प्रत्येक दिन प्रत्येक वार्ड में सभा करो, दैनिक सदस्य संख्या घोषणा करो। वार्ड से गाउँ/शहर, जिल्ला, केंद्र तक संगठन दो। क्रांतिकारी रफ़्तार से संगठन विस्तार करो। आजादी लो। ब्रिटिश चले गए। ब्रिटिश के नौकर की गुलामी अब और मत करो। ये तो खुद सदा नौकर रहे लोग हैं। आजादी का अर्थ इन्हे क्या मालुम?

बगैर आजादी के समृद्धि मिलना संभव ही नहीं।

संगठन दो, आजादी लो। २० वर्ष के अंदर विकसित देश बनने का रास्ता है आजादी का रास्ता।




स्वतःस्फूर्त संगठन, Bottom Up संगठन


No comments: