Monday, November 18, 2019

ANTA (Association of Nepali Teraian in America) और MAA (Madhesi Association in America) का एकीकरण का फोर्मुला क्या हो सकता है?



ANTA (Association of Nepali Teraian in America) और MAA (Madhesi Association in America) का एकीकरण



ANTA और MAA का एकीकरण करना क्यों जरुरी है? नेपालके मधेसी भारतके गुजराती के तरह नहीं हैं। अमेरिका में मधेसी संगठन का मकसद सिर्फ सांस्कृतिक पहचान नहीं है। नहीं हो सकता। एकीकरण का जरुरत इसलिए है क्यों कि नेपाल के भितर मधेसी को अभी तक समानता नहीं मिला है। तो प्रवासी मधेसीयों का कर्तव्य बनता है कि एक जुट हो जाएँ और जो संघर्ष चल रहा है उसमें साथ दें।

कभी सीधे कभी घुमा के लोग कास्टिज्म का बात करते हैं। कास्टिज्म क्या है? कास्टिज्म है क्या? कास्टिज्म हो या कोइ भी इज्म हो। सेक्सिज्म हो। जो मधेसी किसी भी किस्म के इज्म मे विश्वास करता है या व्यवहार में व्यक्त करता है वो तो मधेसी के समानता के लड़ाई में आखिर सहभागी हो ही कैसे सकता है?

कोइ साओजी किसी ब्राह्मण पर आरोप लगावे कास्टिज्म का लेकिन वही साओजी किसी दलित को मनुष्य न समझें उसे तो hypocrite कहना पड़ेगा।

ब्राह्मण आखिर ब्राह्मण होता कैसे है? पीढ़ी दर पीढ़ी ईश्वर को पुजा करने वाले ब्राह्मण हुवे। भारतवर्ष में ब्राह्मण और उधर पश्चिम में यहुदी। वो भी डिट्टो वैसे ही हैं। A nation of priests कहलाते हैं। तो जिस ईश्वर का पुजा कर के ही आप ब्राह्मण कहलाते हैं और होते हैं उस ईश्वर का कहा तो आपको मानना होगा। भगवन श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि चाहे मनुष्य किसी भी जात का हो उससे बराबर का व्यवहार करो। उससे पहले अपने राम भगवान अवतार में ईश्वर ने एक धोबी (अर्थात दलित) का बात गलत होते हुवे भी उसकी बात मानी और सीता जी को फिर से वनवास जाना पड़ा। सिर्फ ये देखाने के लिए कि देखो धोबी से भी समान व्यवहार करो।

जो ब्राह्मण कास्टिज्म को माने वो तो ब्राह्मण हुवा ही नहीं क्यों कि वो सरासर ईश्वर के कहे बात को नकार रहा है।

वो तो हुइ शास्त्र की बात। अब संगठन की बात करें।

समानता का अर्थ होता है एक व्यक्ति एक मत। अभी तो इंटरनेट का जमाना है। तो सदस्यता आप वेबसाइट पर ले सकें ऐसा होना चाहिए। मीटिंग आप भ्वाइस और वीडियो चैट से अटेंड कर सके ऐसा होना चाहिए। मतदान बिलकुल ऑनलाइन होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मत दे सकें। वोटिंग एक हप्ता तक खोल दिजिए। और महिला को प्रत्येक तह पर एक तिहाई आरक्षण।

अभी अभी ANTA का चुनाव हुवा है। एक महिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो के आइ हैं। मैं प्रोपोज़ करता हुँ उन्हें एकीकृत संगठन का पहला अध्यक्ष बनाया जाए।

संगठन का नाम हो सकता है Madhesi Association.

Book-Keeping या तो १००% पारदर्शी रखा जाए और ऑनलाइन वेबसाइट पर रख दिया जाए। या वो ज्यादा हो गया तो केन्द्रीय समिति तक १००% पारदर्शी रखा जाए।

एक Board Of Trustees हो सकता है। जिन लोगों ने संगठन बहुत योगदान दिया हो। जैसे कि अन्नपुर्ण देओ। She was active in Nepali organizations in the US before any other Madhesi. At least that is my knowledge. रतन झा। विनोद शाह। सुनील साह।  टर्म: ६ साल, ६ साल, ४ साल, ४ साल। चारो में से किसी का टर्म समाप्त होने के बाद उस वक्त जो निर्वाचित अध्यक्ष रहेंगे वो अपने केन्द्रीय समिति से परामर्श करके ४ साल के लिए किसी व्यक्ति को चुन सकते हैं। That is to say, the elected president is the top person in the organizaton.

एक एडवाइजरी बोर्ड बनाया जा सकता है। लगभग ११ लोगों का। निर्वाचित अध्यक्ष के साथ आएंगे और जाएंगे।

सभी पदाधिकारी निर्वाचित। सभी केन्द्रीय समिति के सदस्य निर्वाचित।

अमेरिका के भितर एकीकरण किया जाए। उसके बाद दुनिया भर में। सबका नाम Madhesi Association.

प्रेसिडेंट।
Two Vice Presidents, one of whom must be a woman.
One third of the officers must be women.
One third of the central committee, all elected, must be women. As in only women can be candidates.


अगले गर्मी तक एकीकरण महाधिवेशन करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। 

No comments: